FEATUREDउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

बच्ची के साथ क्रिकेटर शमी के घर पहुंचीं हसीन, शमी का परिवार गायब

अमरोहा। कोलकाता में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और रेप का केस दर्ज कराने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां रविवार को अचानक अमरोहा में शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंची हैं. हसीन जहां ने अमरोहा में डिडौली कोतवाली से सुरक्षा की मांग की है.

हसीन जहां अपने वकील के साथ शमी के घर पहुंची हैं. वह पहले शमी के चाचा के घर पहुंची और उन्होंने गांव वालों से मिलने की इच्छा जताई.

घर छोड़कर चले गए शमी के परिजन
हसीन जहां के अमरोहा पहुंचने की जानकारी मिलते ही शमी के परिजन घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए. इसके बाद हसीन अपनी बेटी आयरा के साथ पड़ोस में रहने वाले शमी के चाचा के घर पर रुकी है. हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी एक कम पढ़ा-लिखा आदमी है. उसका एक ही काम है, सभी को बेवकूफ बनाना. उससे मेरे साथ ही आप जैसे भोले लोगों को भी बेवकूफ बनाया है.

हसीन ने ये भी कहा कि शमी उससे माफी मांग ले तो वह उसे माफ कर देगी और फिर से अपना घर बसा लेगी. लेकिन शमी ने जो किया है वो बहुत गलत है. हसीन जहां के साथ उनके वकील जाकिर भी अमरोहा पहुंचे हैं.

Untitled design 1 12
 शमी के भाई से बताया खुद को खतरा

जब हसीन से पूछा गया कि उन्हें पुलिस के साथ गांव में आने की जरूरत क्यों पड़ी तो उन्होंने शमी के बड़े भाई हसीब को क्रिमिनल बताते हुए कहा कि उनसे उनकी जान को खतरा है. हसीन जहां ने कहा कि हसीब उसकी हत्या करके शमी की शादी अपनी साली के साथ करवाना चाहते हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply