मध्यप्रदेश

बच्चा चोर की अफवाह ने फिर ली बेगुनाह की जान

डिंडौरी : प्रदेश में बच्चा चोर की अफवाहों के पैर अभी भी काबिज नज़र आ रहे हैं। ताजा मामला डिंडौरी के समनापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां लोगों ने गांव में अज्ञात युवक को बच्चा चोर समझकर पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी और उसका शव कुएं में डाल दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने खुलासा करते हुए युवक की पहचान मुकेश गोंड निवासी कुई गांव अनूपपुर के रूप में की।

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक किसी काम से समनापुर के सिंघवारी गांव आया हुआ था। घटना वाली रात मुख्य आरोपी जगदीश अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। तभी स्कूल के पास से मुकेश को गुजरते देखा। आवाज लगाने पर जब मुकेश नहीं रुका तो सभी लोगों ने पकड़कर उससे पूछताछ करना शुरु कर दी। शोर गुल होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिस पर मुकेश डर के मारे वहां से भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बांध दिया और उस पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी किसी को न हो इसके लिए शव को पास के ही कुएं में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Back to top button