Latest
बगदादी के उत्तराधिकारी को भी अमेरिकी सेना ने मार डाला, डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे की पुष्टि

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने अबू बक्र अल-बगदादी के नंबर एक उत्तराधिकारी को भी मार डाला है। इसकी पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है।
Just confirmed that Abu Bakr al-Baghdadi’s number one replacement has been terminated by American troops. Most likely would have taken the top spot – Now he is also Dead!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 29, 2019
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए कहा कि बस अब पुष्टि की गई है कि अबू बक्र अल बगदादी के नंबर एक उत्तराधिकारी को अमेरिकी सैनिकों ने खत्म कर दिया है। सबसे अधिक संभावना के कारण उसे शीर्ष स्थान पर ले जाया गया होगा, अब वह भी मारा जा चुका है।








