katniमध्यप्रदेश

बकरियों को बचाने बाघ शावक से भिड़ा चरवाहा, गम्भीर रूप से जख्मी

बरही/कटनी- वन परिक्षेत्र बरही के झिरिया गांव में बाघ के हमले से चरवाहा बुरी तरह जख्मी हुआ, जिसे बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल अपनी बकरियों को बचाने के चक्कर मे चरवाहे का बाघ शावक से आमना सामना हो गया। बाघ ने बकरियों पर हमला किया तो चरवाहे ने उसे रोकने की कोशिश की।

 

बताया गया है कि झिरिया निवासी 50 वर्षीय चरवाहा रामप्रसाद पिता तिल्ली यादव राजस्व भूमि में अपनी बकरियों को चरा रहा था, तभी बाघ शावक ने एक बकरी पर हमला कर दिया, जिसे बचाने के लिए रामप्रसाद लाठी पटकने लगा, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

 

मौके पर एक अन्य चरवाहे लछु यादव ने माजरा देख शोर मचाया, तभी ग्रामीण पहुँच गए, तब बाघ ने रामप्रासाद को छोड़ जंगल की ओर चला गया। घायल रामप्रसाद का उपचार बरही अस्पताल में जारी था।

Leave a Reply

Back to top button