Site icon Yashbharat.com

फ्लाइट के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

child

नई दिल्ली। गुवाहाटी से दिल्ली आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में नवजात का शव मिला है। मामले की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई हैं। नवजात का शव विमान के टॉयलेट में मिला है।

पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना हवाई जहाज के क्रू सदस्यों ने इसकी सूचना तत्काल एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

टॉयलेट में मिला मनवजात का शव-

पुलिस के मुताबिक नवजात का शव विमान के टॉयलेट में मिला और उसके मुंह में टॉयलेट पेपर भरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version