फ्री की फ्रूटी ने मोना डार्लिंग को पहुंचाया जेल
फ्री की फ्रूटी ने मोना डार्लिंग को पहुंचाया जेल। पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) की साढ़े 8 करोड़ रुपये की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना (Mandeep Kaur Mona) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने डाकू हसीना मोना को उत्तराखंड के चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब से गिरफ्तार किया। मोना वहां मत्था टेकने पहुंची थी।
मोना के साथ उसका पति भी वहीं था. जान लें कि इस केस में पुलिस टोटल 9 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।
गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 5 करोड़ 96 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हैरानी की बात ये है कि जो डाकू हसीना साढ़े 8 करोड़ रुपये की चोरी मास्टरमाइंड है वह महज 10 रुपये की फ्री की फ्रूटी के लालच में पकड़ी गई।
10 रुपये की फ्रूटी के चक्कर में डाकू हसीना अरेस्ट
बता दें कि लुधियाना में कैश वैन चोरी की वारदात के बाद से मोना फरार थी। वह हेमकुंड साहिब पहुंची थी. इसके बाद उसका केदारनाथ और हरिद्वार जाने का भी प्लान था। लेकिन जैसे पुलिस को इनपुट मिला, उन्होंने फ्री की फ्रूटी वाला जाल बिछा दिया। मोना हेमकुंड साहिब में फ्रूटी लेने के लिए रुकी थी और उसे पकड़ लिया गया।
विदेश भागने की तैयारी में थी मोना
पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि खबर मिली थी कि मोना और उसका पति नेपाल के रास्ते विदेश भागने की तैयारी में हैं, पर लुकआउट नोटिस जारी होने की वजह से वे दोनों ऐसा नहीं कर सके. हमारी टीम ने उनके पास से करीब 21 लाख रुपये बरामद किए हैं. इसके साथ ही मोना के साथी गौरव उर्फ गुलशन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में अभी तक 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

