Technology

फोन घर में रखकर भूल गए हैं तो ताली या सीटी बजाते ही चल जाएगा पता

टेक्निकल डेस्‍क। कई बार ऐसा होता है कि फोन को घर पर कहीं रखकर भूल जाते हैं। इस स्थिति में कई बार फोन ऐसी जगह रखा होता है कि फोन की साउंड को तो सुना जा सकता है लेकिन दिखाई नहीं देता। फोन अगर साइलेंट मोड पर हो तो फिर उस पर कॉल करने का भी कोई फायदा नहीं होता है। दरअसल हम आपको आज ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं। अगर आपका फोन साइलेंट मोड पर है तब भी इसे आसानी से खोजा जा सकता है। आप अपने फोन को ताली बजाकर या फिर सीटी बजाकर ढूंढ सकते हैं।

Clap to Find: इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है, यह ऐप ताली की आवाज पहचानकर फोन खोजने में सक्षम है। यह ऐप यूजर की ताली से सक्रिय हो जाता है और पता चल जाता है कि फोन कहां रखा है। ऑफिस या घर पर कहीं भी फोन गुम हो जाने पर यूजर को एक बार में 3 ताली बजानी होंगी। इसमें साउंड, वाइब्रेट व फ्लैश अलर्ट मोड दिए गए हैं। जब यूजर का फोन साइलेंट मोड पर होगा, तब भी यह ऐप काम करेगा। अगर कहीं पहले से तालियां बज रही हैं, तो आप इसकी सेटिंग में जाकर ‘क्लैप पॉज’ कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply