jabalpur

फोकट में रेल यात्रा करने वालों पर गिरी गाज

उडऩ दस्ते की सिहोरा स्टेशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई
जबलपुर नगर संवाददाता। जबलपुर रेल डिवीजन के डीसीएम मनोज कुमार गुप्ता ने सिहोरा रेलवे स्टेशन मेें ताबड़तोड़ टिकट चैकिंग अभियान चलाकर ट्रेनों में फोकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मचा दी। बस से वे उडऩदस्ते की 15 सदस्यीय टीम बस से सुबह जबलपुर से सिहोरा रवाना हुए। सिहोरा स्टेशन की किलेबंदी कर एक के बाद एक 11 ट्रेनों में बोले गए धावे से घबराए कई बेटिकट बचने के लिए ट्रेनों से कूदकर भागेए लेकिन टिकट चैकिंग दस्ते व आरपीएफ के जवानों ने उन्हें दबोचकर पेनाल्टी वसूली की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 289 यात्रियों को पकड़ा गयाए जिनमें 61 बिना टिकट ट्रेनों की सवारी कर रहे थे। उडऩदस्ता दल में सीटीआई टीपीएस भल्ला आरके डहेरिया सीटीआई रंजीत सिंह भुल्लर सहित कुल 15 टीटीई स्टाफ शामिल रहा। जानकारी के अनुसार डीसीएम मनोज कुमार गुप्ता गुरूवार को उडऩदस्ता दल व आरपीएफ अमले के साथ जोन मुख्यालय व डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिकट चैकिंग के लिए निकले। उन्होंने सिहोरा स्टेशन पहुंचकर जांच अभियान की शुरूआत की। एक के बाद एक अनेंक गाडिय़ों मेें धावा बोलकर सघन जांच की गई। 151360 रूपए वसूले-डीसीएम के नेतृत्व में चलाए गए सघन जांच अभियान

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply