Thursday, May 7, 2026
Latest:
jabalpur

फोकट में यात्रा करना मंहगा पड़ाः डेढ़ लाख बसूले

जबलपुर नगर संवाददाता। ट्रेनों में फोकट यात्रा करना यात्रियों को उस समय काफी मंहगा पड़ा जब आज तड़के उड़न दस्ता टीम ने करीब आधा दर्जन ट्रेनों की सघन चेकिंग करने के बाद डेढ़ सौ यात्रियो से एक लाख बसूले गये। त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुये ट्रेनों में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी के चलते सीनियर डीसीएम आनंद कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिेंग अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में आज जबलपुर और करेली के बीच चले इस चेकिंग अभियान में उड़न दस्ता प्रभारी टीपीएस भल्ला ,आरके दास, अशोक कायस्थ,राजेश बावरिया, मनोज मिश्रा,महेश सावंत,राजेश दुबे एवं अमोद पाटक आदि टीम ने करेली स्टेशन में ट्रेनों की चेकिंग की गई। इस मौके पर आरपीएफ के जवान भी तैनात रहे। इस चल रही चेकिंग की भनक जब फोकट में सफर करने वाले यात्रियों को लगी तो कुछ यात्रियों ने तो ट्रेन के टॉयलेट में छिपने का प्रयास किया वहीं कुछ इधर उधर भागने के प्रयास में लगे हुये थे जिन्हें बाद में आरपीएफ ने पकड़ कर उड़न दस्ते के हवाले किया गया। इस बीच बिना टिकट यात्रियों को यह सफर करना महंगा पड़ा। इस चेंकिंग के दौरान उन अप डाउन करने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिनकी एमएसटी की समयावधी पूर्ण हो गई थी उसके बाद भी वह ट्रेनों में अपनी यात्रा जारी रखे हुये थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply