मध्यप्रदेश

फेसबुक पर लिख भाजयुमो नेता ने प्रेमिका के घर खुद को गोली मारी

भोपाल। राजधानी के शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार रात सवा नौ बजे के करीब जल संसाधन विभाग के एक अफसर के घर में घुसकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। अफसर की बेटी और युवक 12 साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे।

दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के पिता तैयार नहीं थे। युवक आज भी शादी की बात करने ही युवती के घर पहुंचा था। इस दौरान हल्की कहासुनी के बाद ही युवक ने युवती व उसके पिता के सामने देशी पिस्टल निकाली और कनपटी पर खुद को गोली मार ली।

घटना से ठीक पहले युवक ने अपनी फेसबुक पर लड़की से उसके रिश्तों को लेकर काफी बड़ी पोस्ट भी लिखी। जिसे पढ़कर लगता है कि युवक शादी को लेकर फैसले की नीयत से ही युवती के घर पहुंचा था। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर गया। खून से लथपथ हालत में उसे पास के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई

Leave a Reply

Back to top button