मध्यप्रदेश

फिर शर्मसार हुआ समाज: पथरिया में 8 साल की मासूम से दुराचार

दमोह। दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत जेरठ चैकी के एक गांव में एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है. यहां पर एक आठ साल की मासूम अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी.इसी दौरान पीड़ित का पड़ोसी आरोपी भजन अठया आया. वह उन दोनों बच्चियों को एक दुकान पर ले गया.जहां पर दोनों को लालच देते हुए पेप्सी दिलाई. उसने छोटी बहन को घर जाने का कहकर चलता कर दिया.वहीं बड़ी को लेकर गांव के खेतों की ओर चला गया. जहां उस हैवान ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया.

वहीं छोटी लड़की के घर आने पर परिजनों ने उससे बड़ी बहन के बारे में पूछा तो पता चला कि आरोपी उसे लेकर कहीं गया है. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो एक खेत में उसकी आवाज सुनाई दी.लोगों के आने की आहट सुनते ही आरोपी भजन उर्फ गुटई वहां से भाग खड़ा हुआ.

Leave a Reply

Back to top button