Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

फिर विवादों में दिग्विजय सिंह: नक्सलियों के पत्र में नंबर मिलने के कारण पुलिस कर सकती है पूछताछ

भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। नक्‍सलियों की मदद करने और उनके संपर्क में रहने के मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय का नाम भी सामने आया है। महाराष्ट्र में बीते वर्ष 31 दिसंबर को हुई भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच कर रही पुणे पुलिस ने नक्सल संबंधों को लेकर दिग्विजय सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पुणे पुलिस के अनुसार भीमा कोरेगांव केस में जांच के दौरान दिग्विजय का मोबाइल नंबर नक्‍सलियों के पास होने की बात सामने आई है। पुणे पुलिस का दावा है कि, गिरफ्तार हुए कार्यकर्ताओं के पास से सीज किए गए पत्रों में दिग्विजय सिंह का नंबर लिखा हुआ था।

नक्सलियोंं से कनेक्शन सामने आने के बाद पूणे पुलिस भी भीमा कोरेगांव केस के संबंध में पूछताछ कर सकती है। पुलिस के अनुसार अगर जरूरत पड़ी, तो हम दिग्विजय सिंह को जांच में जुड़ने के लिए समन भी दे सकते हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि, भाजपा की तरफ से दिग्विजय सिंह पर नक्सल से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था। कांग्रेस नेता ने बीजेपी के इस आरोप पर तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, अगर बीजेपी मुझ पर नक्सली होने के आरोप लगा रही है तो सरकार मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं करती?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply