मध्यप्रदेश

फर्जी IPS ने थाने पहुंच TI को लगाई फटकार, ऐसी स्‍टोरी बताने से पकडा गया आरोपी

भिंड।  पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक व उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नीली बत्ती लगी हुई टवेरा गाड़ी भी बरामद की गई है। आरोपी ने फर्जी आईपीएस बनने वर्दी भोपाल से खरीदी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़ ग्यारह बजे आरोपी संजय सोनी आईपीएस की वर्दी में भिण्ड के देहात थाने पहुंचा और टीआई अखिलेश पुरी को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद उसने टीआई से कहा कि इस थाने में उसके रिश्तेदार टीपू सोनी के खिलाफ मामला दर्ज है।

टीआई ने जब मामले की जानकारी ग्वालियर में आला अधिकारियों को दी तो उन्होंने बताया कि यहां कोई संजय सोनी नाम का आईपीएस नहीं है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button