फर्जी वोटरों की हकीकत को होर्डिंग्स के माध्यम से जनता के बीच में लाएगी यूथ कांग्रेस

भोपाल। वोटर लिस्ट का फर्जीवाड़ा बताने के लिए अब कांग्रेस गांव-गांव और कस्बों में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के होर्डिंग्स लगाएगी. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने युवा कांग्रेस को एक और जिम्मेदारी सौंप दी है. विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही वोटर लिस्ट का फर्जीवाड़ा बताने के लिए अब यूथ कांग्रेस गांव-गांव और कस्बों में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के होर्डिंग्स लगाएगी.
31 जुलाई को वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद युवक कांग्रेस फर्जी वोटरों की हकीकत को होर्डिंग्स के माध्यम से जनता के बीच में लाएगी. इसी तरह की कवायद पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवक कांग्रेसी कर रहे हैं.
इस मुद्दे पर बीजेपी के नेताओ का कहना है कि युवक कांग्रेस के होर्डिंग वार से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. कई कारणों से एक ही वोटर के दो बार नाम, वोटर लिस्ट में जुड़ जाते हैं लेकिन वह वोट, एक ही बार दे सकता है. बहरहाल युवक कांग्रेस ने इस बार होर्डिंग वार से सीधा निशाना बीजेपी के साथ साथ चुनाव आयोग पर भी साधा है.








