मध्यप्रदेश

फर्जी वोटरों की जांच के लिए कांग्रेस ने भी बनाई इंटेलिजेंस टीम!

भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी वोटरों को लेकर महाभारत जारी है. चुनाव आयोग द्वारा गठित टीम के बाद 60 लाख फर्जी वोटर का दावा करने वाली कांग्रेस ने भी अब बूथ स्तर पर अपनी इंटेलिजेंस टीम को सक्रिय कर दिया है. ये टीम वोटर लिस्ट में शामिल फर्जी वोटरकी तलाश कर उन्हें सूचीबद्ध कर रही है. कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश में लाखों की संख्या में फर्जी वोटर के पीछे BJP का हाथ है.

दरअसल, कांग्रेस की शिकायत के बाद प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटरों की जांच के लिए चुनाव आयोग की टीम सक्रिय हो गई है. कांग्रेस का कहना है कि अभी भी प्रदेश में लाखों की संख्या में बीजेपी के फर्जी वोटर हैं.

कांग्रेस ने इन फर्जी वोटरों की पहचान के लिए बूथ स्तर पर इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है. प्रदेश में 5 करोड़ 7 लाख 80 हजार 373 मतदाताओं पर 65 हजार 200 बूथ हैं. एक बूथ पर करीब 1000 वोटर होते हैं. एक बूथ की पोलिंग लिस्ट में लगभग 30 पेज होते हैं. यानी एक पेज पर लगभग 30 वोटर हैं.

इन पेज की जांच के लिए कांग्रेस की इन्वेस्टिगेशन टीम काम कर रही है. पेज की जांच के साथ इन्वेस्टिगेशन टीम बूथ, वार्ड, पंचायत, ब्लाक और मंडल स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के इन्टेलिजेंस इनपुट पर वोटर लिस्ट और उसमें दर्ज मतदाताओं की जांच पड़ताल करती है.

Leave a Reply

Back to top button