Site icon Yashbharat.com

फडणवीस-राउत की बैठक पर बोले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष, चाय-बिस्कुट पर ढाई घंटे तक चर्चा नहीं होती

yashbharatnewsupdatealert

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पिछले दिनों मुलाकात की।

इसे लेकर सोमवार को महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के दो बड़े नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर चर्चा होती है।

फडणवीस और राउत की बैठक पर पाटिल ने कहा कि उन्होंने चाय और बिस्कुट की चर्चा तो नहीं की होगी। पाटिल ने कहा, ‘अगर दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मिलते हैं, तो जाहिर तौर पर राजनीतिक चर्चाएं होती हैं। यदि वे दो से ढाई घंटे साथ बैठते हैं तो चाय और बिस्कुट पर चर्चा नहीं होगी। हालांकि यह बैठक अनिर्णायक रही।’

 

Exit mobile version