अजब गजबLatest

फकीर’ के घर निकला कुबेर का खजाना: भीख मांगने वाली महिला नूर के घर में मिले 8 लाख के सिक्के, गिनती जारी

भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से निकला 'खजाना', बोरों में मिले 8 लाख रुपये के सिक्के

फकीर’ के घर निकला कुबेर का खजाना: भीख मांगने वाली महिला नूर के घर में मिले 8 लाख के सिक्के, गिनती जारी

क्राइम/नेशनल डेस्क (यश भारत): कर्नाटक के मंड्या जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सालों से सड़कों और चौराहों पर भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से लाखों रुपये के सिक्के बरामद हुए हैं। महिला के निधन के बाद जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसके घर रखे बोरों की जांच की, तो उसमें से निकले सिक्कों का ढेर देखकर हर कोई दंग रह गया। सिक्कों की गिनती जारी है और अब तक करीब 8 लाख रुपये गिने जा चुके हैं।

8 लाख रुपये की गिनती पूरी, आगे की गिनती जारी

महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में परिजनों ने जब घर के बड़े-बड़े बोरों को खोला, तो उसमें केवल 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्कों का ढेर मिला।

  • पुलिस का बयान: ईस्ट पुलिस स्टेशन क्षेत्र की पुलिस के अनुसार महिला की मृत्यु प्राकृतिक (सामान्य) कारणों से हुई है, इसलिए इस मामले में कोई अपराध या पुलिस केस दर्ज नहीं किया गया है।

  • इलाके में चर्चा का विषय: महिला के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सिक्के मिलने के बाद पूरे इलाके में यह खबर कौतूहल और चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फकीर’ के घर निकला कुबेर का खजाना: भीख मांगने वाली महिला नूर के घर में मिले 8 लाख के सिक्के, गिनती जारी

    Onion-Sugar Price Hike: अब सस्ता मिलेगा प्याज, केंद्र सरकार चलाने जा रही ‘कांदा एक्सप्रेस’; बफर स्टॉक से आपूर्ति शुरू

Back to top button