धर्म#Shri_Ram_MandirLatestवास्तु

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लग रहा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लग रहा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष व धर्म-अध्यात्म डेस्क (यश भारत): साल 2026 में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह ग्रहण सुबह 06:15 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12:31 मिनट तक रहेगा। हालांकि, भारत में यह चंद्र ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल और धार्मिक प्रभाव भारत में मान्य नहीं रहेगा।

यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है। भले ही यह भारत में दिखाई न दे, लेकिन ग्रहों की चाल और राहु-केतु के प्रभाव के कारण सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए यह ग्रहण कैसा रहेगा:

12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का राशिफल

राशि संभावित प्रभाव व राशिफल
मेष राशि कार्यक्षेत्र में मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि समय सामान्य रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सुखद समय बीतेगा।
मिथुन राशि जल्दबाजी में कोई काम न करें। कार्यस्थल पर आपकी क्षमता की सराहना होगी। महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी बरतें।
कर्क राशि थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। तनाव से बचें और धैर्य बनाए रखें। पारिवारिक समस्याएं चिंता बढ़ा सकती हैं।
सिंह राशि कामकाज की छोटी-मोटी समस्याओं को समझदारी से हल करें। लंबे समय से रुके हुए कार्य दोबारा पूरे होने के योग हैं।
कन्या राशि समय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात होगी। मेहनत बढ़ाने से लाभ मिलेगा।
तुला राशि ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा। करियर और आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन पैसों के मामले में सतर्कता बरतें। सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा।
धनु राशि संयम से काम लें। जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। हालांकि, धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे।
मकर राशि अलर्ट रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जोखिम न लें। काम में लापरवाही से बचें और निर्णय विचार-विमर्श के बाद लें।
कुंभ राशि इसी राशि में ग्रहण लग रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नए व बेहतर अवसर मिलेंगे। रुके हुए कामों में गति आएगी।
मीन राशि मिलाजुला असर रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

विशेष टिप: ग्रहण काल के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ का मानसिक जाप करना और ग्रहण समाप्ति के बाद सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करना सभी राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा।

कलाई या हाथ में पहनते हैं रुद्राक्ष? भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें जरूरी नियम व सावधानियां

Back to top button