क्रिकेटमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

प्रो कबड्डी लीग की नीलामी आज, एमपी के 11 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश..!

भोपाल। प्रो कबड्डी के 5 कामयाब सीज़न के बाद अब छठे सीज़न के लिए खिलाडियों की नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को होगी. इस नीलामी में कुल 422 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा. इनमें मध्य प्रदेश के 11 खिलाड़ी भी शामिल है. लीग 19 अक्टूबर से शुरू होगी.

इंदौर को प्रदेश में कबड्डी का गढ़ माना जाता है. खिलाड़ियों की नीलामी में पिछली बार मध्य प्रदेश से दो ही खिलाड़ियों को मौका मिला था. दोनों खिलाड़ी महेश गौड़, भवानी राजपूत इंदौर के थे. इस बार प्रदेश के 11 युवाओं ने नीलामी की सूची में जगह बनाई है. इसमें इंदौर से पांच खिलाड़ी है. लीग के आयजकों ने इस बार न्यूनतम वेतन 6.6 लाख रुपए किया है जो नए युवा खिलाड़ियों को दिया जाएगा.

नीलामी में भारत के अलावा जिन देशों के खिलाडि़यों को शामिल किया गया है उनमें ईरान, बांग्लादेश, जापान, कीनिया, कोरिया, मलेशिया और श्रीलंका भी शामिल हैं। कुल 12 फ्रेंचाइजी टीमों में से नौ टीमों ने पहले ही 21 खिलाडि़यों को अपनी टीम में बनाए रखा है.

दो दिन तक चलने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से ही अलग-अलग 12 फ्रेंचाइज़ी अपनी टीमें तैयार करेंगी. कुल 12 में से 9 फ्रेंचाइज़ी ने अपने उन खिलाडिय़ों को चुन लिया है, जिन्हें उन्होंने रिटेन किया. बाकी तीन फ्रेंचाइज़ी यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स अपनी टीमें बिलकुल नए सिरे से बनाएंगी.

Leave a Reply

Back to top button