Entertainmentमनोरंजन

प्रेगनेंसी की खबर से सोशल मीडिया पर भड़की बिपाशा

मनोरंजन डेस्क। बिपाशा बसु को लेकर ख़बरें थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को खारिज किया है। गुस्साई बिपाशा ने ट्विट कर यह जानकारी दी है।

Bipasha Basu Latestt Raaz 3 Movie Hot Stills 01

मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी की लगातार ख़बरों के कारण बिपाशा गुस्से में हैं। हाल ही में उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने ट्वीट के जरिए उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी ख़बरों को निराधार बताया और यह साफ कर दिया कि एेसा कुछ नहीं है।

images 19

बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा है ”मैं फिर से हैरान हूं। मैंने कार में बैठते समय अपने बैग को अपनी गोद में रखा तो कुछ मीडिया वालों ने मेरी प्रेग्रेंसी की ख़बरें बना दीं। दोस्तों में प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह सब बहुत इरिटेटिंग है। आप शांत रहें। यह तभी होगा जब हम चाहेंगे।”

आपको बता दें कि, बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

images 18

कुछ दिन पहले उन्होंने एक विज्ञापन किया था और वे अस्पताल के बाहर नज़र आए थे, तभी से एेसी ख़बरें आने लगी थी कि बिपाशा मां बन सकती हैं। लेकिन अब बिपाशा ने साफ कह दिया है कि एेसा कुछ नही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply