प्रियंका ने उड़ाया इस ताकतवर शख्स का मजाक, कह दी चौंकाने वाली बात

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ा दिया हैं। इस वजह से वह काफी सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस पर प्रियंका ने कहा- आज के हालत देखकर तो लगता है कि कोई भी अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है। मुझे इसे एक्प्लेन करने की जरूरत नहीं है। आप जानते ही हैं क्यों?

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पर उनके मुस्लिम विरोधी बयान के लिए निशाना साधा था। ट्रंप ने मुस्लिम प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की वकालत की थी। इस पर प्रियंका ने कहा था- आप किसी पर भी प्रतिबंध नहीं लगा सकते। एक खास वर्ग के लोगों को इस नजर से देखना आपकी रूढ़िवादी सोच को बताता है।

Exit mobile version