Entertainmentमनोरंजन

प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने से नाराज सलमान ने अब उनकी मां मधु चोपड़ा से लिया बदला

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अचानक भारत छोड़ने पर सलमान खान काफी गुस्से मे हैं। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान सलमान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को इग्नोर करते हुए नजर आए।

15 40 536157070236 ll

खबरों के मुताबिक मनीष के फैशन में मधु 9: 30 बजे पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि जब मधु मनीष को बधाई देने स्टेज के पीछे गई थी, तब सलमान और कैटरीना रैंप वॉक करने की तैयारी में थे। वहीं जब सलमान ने प्रियंका की मां मधु को देखा तो उन्होंने मुंह मोड़ लिया और कैट के साथ बातों में बिजी हो गए।

15 41 1536210705 ll

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ ‘भारत’ फिल्म में नजर आने वाली थी। बाद में प्रियंका ने फिल्म से बैकआउट कर लिया। वहीं प्रियंका के इस फैसले से सलमान उनसे खफा है।

15 41 438789070980 ll

हालांकि ‘भारत’ फिल्म को छोड़ने को लेकर पहले ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका की शादी इसकी वजह है लेकिन बाद में ऐसी खबरें आने लगी कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। ‘भारत’ फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। इस बात से प्रियंका बिल्कुल खुश नहीं थी। फिलहाल प्रियंका फरहान अख्तर के साथ ‘द स्कॉई इज पिंक’ फिल्म में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Back to top button