Site icon Yashbharat.com

प्रियंका के घर की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, किए कई सवाल

09 21 375501380rahul priyanka ll

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा का उल्लंघन का मामला सामने आया था। गांधी परिवार से अभी कुछ ही दिनों पहले एसपीजी सुरक्षा भी हटा ली गई थी। अब जहां प्रियंका गांधी के घर की सुरक्षा में हुई चूक पर पति रॉबर्ट वाड्रा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने FB पोस्ट के जरिए सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘यह प्रियंका, मेरी बेटी और बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस करने के बारे में है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।

एक सप्ताह पहले बिना किसी अपॉइंटमेंट के सेल्‍फी लेने के लिए पूर्व अज्ञात व्यक्तियों ने प्रियंका के आवास में प्रवेश किया। 26 नंवबर को करीब 2 बजे उनके घर में एक अनजान गाड़ी घुस आई, जिसमें कई लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। घर में आए लोगों का कहना था कि हम उनके प्रशंसक हैं, उनसे मिलने आए हैं। सीआरपीएफ ने शिकायत दर्ज की है। वहीं मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि पिछले दि‍नों गांधी परिवार से एसपीजी की सुरक्षा हटी है। उसकी जगह अब सीआरपीएफ उनकी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संभाल रही है।

Exit mobile version