Latestमध्यप्रदेश

प्रहलाद पटेल पहुंचे भोपाल, वीडी शर्मा रिसीव करने पहुंचे एयरपोर्ट, मतलब…?

MP भाजपा के अंदर सीएम पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। इन अटकलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार देररात दिल्ली से भोपाल पहुंचे हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें रिसीव करने गए। इसके बाद प्रदेश की सियासत में खलबली मच गई है।

साथ ही अटकलें तेज हो गई है क्या प्रहलाद पटेल ने मध्य प्रदेश में बाजी मार ली है। इसके संकेत उनके दिल्ली दौरे से ही मिल रहे है। दिल्ली दौरे के दौरान प्रहलाद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक से मुलाकात की है। साथ ही भोपाल आने से पहले भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

भोपाल पहुंचने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में सीएम के नाम की घोषणा रविवार तक हो जाएगी। वहीं, जीत का क्रेडिट उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनकी योजनाओं को देने से इंकार कर  दिया है। कैलाश ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की है।

बहरहाल प्रहलाद पटैल के भोपाल में पहुंचते ही हलचल तेज हो गई है। उनके भोपाल लौटने से पहले दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी यहां आ गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम