FEATUREDमध्यप्रदेश

प्रभारी बावरिया के सामने फिर भिड़े कांग्रेसी, लगे जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे

ग्वालियर । मध्य प्रदेश में 15 साल से राज कर रही भाजपा को टक्कर देने एवं कांग्रेस को एकजुट कर चुनाव की तैयारी करने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया के सामने ही कांग्रेसी भिड़ गए। कांग्रेसियों में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। साथ ही प्रदेश प्रभारी के सामने ही ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुनाथ तिवारी के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेश प्रभारी ने बड़ी मुश्किल से दोनों नेताओं को शांत कराया। इसके बाद देर रात में बैठक प्रांरभ हुई। इसी दौरान नेताओं ने दिग्विजय सिंह जिंदाबाद के भी नारे लगाए।

कांग्रेस कार्यालय में 4 बजे बैठक आयोजित की जानी थी लेकिन प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया 4.30 घंटे देरी से आए। इसके कारण बैठक शुरू होने से पहले ही कई पदाधिकारी और नेता बैठक में शामिल हुए बिना ही वापस लौट गए। देर शाम 8.30 बजे बैठक प्रांरभ हुई, बैठक में जब ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ जैसे ही भाषण देने खड़े हुए तभी वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुनाथ तिवारी ने कहाकि तुमने ग्रामीण में कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया इसलिए कांग्रेस बचाओं मोहनसिंह को हटाओ और विधायक इमरती को हटाओं। इनके कारण वहां पर कांग्रेस की हालत बेहद खराब है अब बोलने के लिए तुम्हारे पास बचा ही क्या है। यह सुनते ही मोहन सिंह राठौड़ ने कहाकि बेकार की बात मत करों और इस प्रकार के झूठे आरोप मत लगाओं। इसके बाद सिंधिया और दिग्विजय सिंह समर्थक नेताओं में जमकर वाद-विवाद हुआ।

भाषण से सिंधिया का नाम गायब

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने अपना भाषण में कहाकि अभी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हुई यह नियुक्ति राहुल गांधी एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने की है। वहीं सिंधिया समर्थकों को यह बात बुरी लगी उनका कहना है कि अभी तक बिना सिंधिया की अनुमति के कोई नियुक्ति नहीं हुई है। और जिलाध्यक्ष के पूरे भाषण से सिंधिया का नाम गायब है।

Leave a Reply

Back to top button