मध्यप्रदेश

उज्जैन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ‘युवा धर्म संसद’ का छठा संस्करण आज से; RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ

उज्जैन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ‘युवा धर्म संसद’ का छठा संस्करण आज से; RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ

उज्जैन। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी उज्जैन में ‘सेवाज्ञ संस्थानम्’ द्वारा आयोजित युवा धर्म संसद का छठा संस्करण शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय विचार महासंगम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवाज्ञ संस्थानम् के संरक्षक आचार्य मिथिलेशनन्दिनी शरण करेंगे। आयोजन की अनौपचारिक शुरुआत गुरुवार को पुस्तक मेला एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हो चुकी है।

24 राज्यों से जुटेंगे 1500 से अधिक युवा

इस तीन दिवसीय समागम में देशभर के 24 राज्यों से 1500 से अधिक युवा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस महासंगम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ना है।

विभिन्न सत्रों के दौरान निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर गहन विचार-विमर्श और मंथन होगा:

  • धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्य

  • शिक्षा, तकनीक और आधुनिक चुनौतियाँ

  • परिवार व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका

देश के ख्यातिलब्ध चिंतक और विद्वान करेंगे संवाद

शुक्रवार को औपचारिक उद्घाटन के बाद आयोजित होने वाले विभिन्न वैचारिक सत्रों में देश की जानी-मानी हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी। प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं:

  • स्वामी अवधेशानंद गिरि (आचार्य महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा)

  • मनोज मुंतशिर (प्रख्यात पटकथा लेखक एवं गीतकार)

  • प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी (कुलगुरु, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली)

  • प्रो. हिमांशु राय (निदेशक, IIM इंदौर)

  • विष्णु प्रकाश त्रिपाठी (कार्यकारी संपादक, दैनिक जागरण-नईदुनिया समूह)

  • स्मृति अनंतलक्ष्मी (सह-संस्थापिका, अनादि फाउंडेशन)

  • आशीष कुमार आशु (अध्यक्ष, सेवाज्ञ संस्थानम्)उज्जैन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ‘युवा धर्म संसद’ का छठा संस्करण आज से; RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ

Back to top button