प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अमर जवान ज्योति नहीं जाएंगे, वे नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे

नई दिल्ली.71वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को दिल्ली में मनाया जाएगा। इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस साल राजपथ पर 90 मिनट की परेड में डीआरडीओ के द्वारा विकसित एंटी सैटेलाइट वेपन्स (एसैट)- मिशन शक्ति मुख्य आकर्षण होगा। वायुसेना के चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर भी पहली बार परेड में शामिल किए गए हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति न जाकर इंडिया गेट के पास नेशनल वॉर मेमोरियल जाएंगे। परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ध्वजारोहण करेंगे, इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

16 राज्यों की 20 झाकियां राजपथ पर दिखेंगी
लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री परेड का नेतृत्व करेंगे, जबकि मेजर जनरल आलोक कास्कर सेकंड परेड कमांडर होंगे। उनके पीछे परमवीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र विजेता की टुकड़ी होगी। इस बार राजपथ पर 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 20 झाकियां नजर आएंगी। इसके अलावा अलग-अलग विभागों की 6 अन्य झाकियां होंगी, इसमें देश की सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति दिखेगी।

राजपथ पर परेड में सैन्य ताकत भी नजर आएगी

फ्लाई पास्ट में 45 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे

Exit mobile version