jabalpur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा आज

अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे चप्पे की निगरानी
जबलपुर,यभाप्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज शाम को अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में जबलपुर आगमन होगा । श्री मोदी भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में आज शाम 6 बजे गैरिसन ग्राउंड सदर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर डुमना विमानतल से लेकर आमसभा स्थल तक अभेद्य व कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस, व अतिरिक्त पुलिस संभाल रही है। करीब 1500 जवान चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। विमानतल व सभा स्थल पर एसपीजी कड़ी निगरानी कर रही है। प्रधानमंत्री विशेष विमान से शाम 5.50 बजे डुमना आएंगे। यहां से वह सीधे गैरीसन ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां शाम 4 बजे से उनकी सभा होगी। मंच पर प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत तमाम प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।

कोई चूक नहीं होनी चाहिए -आई जी
गैरीसन ग्राउंड में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद आईजी अनंत कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ डीआईजी भगवत सिंह चौहान, एसपी अमित सिंह और अन्य अधिकारी सभा स्थल पहुंचे।

मेडिकल की चार टीमें
प्रधानमंत्री के लिए मेडिकल की चार टीम लगाई गई हैं। इसमें एक टीम डुमना एयरपोर्ट पर, दूसरी टीम सर्किट हाउस में तीसरी टीम कारकेड के साथ चलेगी और चौथी टीम सभास्थल पर रहेगी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को एसपीजी ने अपने अधिकार में ले लिया है। इसमें ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, एक वार्ड रिजर्व किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष ने सभास्थल निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन एवं गैरीसन ग्राउंड में आयोजित आमसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिंह ने सभास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एसठाकुर प्रभात साहू आशीष दुबे, दीपंकर बैनर्जी, नितिन भाटिया आदि उपस्थित थे।

8 विधानसभाओं के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जबलपुर की 8 विधानसभाओ जिनमे केंट, पश्चिम, पूर्व, उत्तर, पाटन, पनागर, बरगी, सिहोरा एवं नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री श्री मोदी भाजपा प्रत्याशी शरद जैन, अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, जालम सिंह पटैल, कैलाश जाटव, मोती कश्यप, संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, ओमप्रकाश धुर्वे के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश ंिसह भी आमसभा में जनसमूह को संबोधित करेंगे।
शाम 4 बजे तक गैरिसन ग्राउंड पह़ुंचने की अपील
भाजपा अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारक के जरिए 5 जिलों की 15 विधानसभा सीटों में माहौल बनाने की कोशिश में है। पार्टी ने सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों को लाने की तैयारी की है। इसके लिए हर विधानसभा प्रत्याशी को भीड़ जुटाने के लिए लक्ष्य दिया गया है।श्री मोदी के आगमन पर शाम 4 बजे तक गैरिसन ग्राउंड पह़ुंचने की अपील प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, जबलपुर नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल, कटनी जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, नरंसिंहपुर जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, डिंडौरी जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाश पांडे, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, जिपं मनोरमा पटेल, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, अविवि निगम उपाध्यक्ष एस.केकृमुद्दीन, जेडीए अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा, आनंद बर्नाड, सुरेश देशपांडे, अनिल शर्मा, सदानंद गोडबोले, डॉ. जितेन्द्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, अखिलेश जैन, बालचंद जैन, राजा मोर, रजनी यादव, संदीप जैन, शिवराम बेन, राजेश मिश्रा, रानू तिवारी, राजेश दाहिया, राजेश राय के साथ सभी पदाधिकारियों ने की है।

Leave a Reply

Back to top button