मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मध्य प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स से बात

भोपाल। Swanidhi Samvad 2020 : मध्य प्रदेश में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि का लाभ लेने वाले पथ विक्रेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री ने सांवरे के छगनलाल से बात की और उनके काम के बारे में पूछा। उन्होंने छगनलाल को सलाह भी दी कि ग्राहकों से पुरानी झाडू का प्लास्टिक लेकर वे नए झाडू में उसे इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे उनका कम खर्चा होगा और प्लास्टिक रिसाइकल होगा। प्रधानमंत्री ने छगनलाल से बाकी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की भी जानकारी दी। छगनलाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, पीएम स्वनिधि योजना से मैं कर्ज मुक्त हो गया। अब कमाई भी ठीक हो रही है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में चाट का ठेला चलाने वाली महिला अर्चना शर्मा से बात की। इस दौरान उन्होंने उनके बेटे और बेटी से भी बात की। अर्चना ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब है, इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत उनका इलाज मुफ्त होता, जब अर्चना ने बताया कि उनका इलाज इसी योजना में चल रहा है।

ग्वालियर में अर्चना शर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात।

इंदौर में कार्यक्रम में चली गई बिजली

इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में लाइव कार्यक्रम में अचानक लाइट चली गई। इसके बाद प्रधानमंत्री का संबोधन मोबाइल पर दिखाया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम