katniमहाकौशल की खबरें

प्रदेश भर के महापौर जुटे कटनी में, सराहे गये कटनी नगर निगम के कार्य

कटनी। प्रदेश को नगर निगमों के जरिए देश में पहचान दिलाने के उद्देश्य से कटनी नगर निगम का प्रयास सराहनीय है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान प्रदेश भर के नगर निगमों ने देश में नाम कमाया। यह बेहद गौरव की बात है। कटनी नगर निगम में चल रह विकास और स्वच्छता के कार्य प्रशंसनीय हैं। यह विचार आज कटनी में इकट्ठे हुए प्रदेश भर के महापौरों ने व्यक्त किये।

DSC 0317

स्वच्छता सर्वेक्षण में कटनी नगर निगम को पहचान दिलाने के उद्ेश्य से महापौर समिट का आयोजन आज होटल आरिनंदम पैलेस में किया गया । इस कान्फें्रस में नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता तथा सूक्ष्म लघु उद्योग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, खजुराहो सांसद नागेन्द्र सिंह भी शामिल हुए। मंच पर विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, केडीए अध्यक्ष धु्रव प्रताप सिंह, ग्वालियर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर उपस्थित थे।
राज्यमंत्री संजय पाठक ने की आगवानी
कटनी में पधारे प्रदेशभर के महापौरों की आगवानी राज्यमंत्री संजय पाठक ने की। उन्होंने कहा कि कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी महापौरों को कटनी में आमंत्रित कर सार्थक प्रयाय किया। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। साथ ही प्रदेश भर से पहुंचे महापौर तथा मंत्रीगण इस कान्फ्रेंस का हिस्सा बने यह कटनी के लिए गौरव की बात है। अपने अनुभव साझा कर सभी महापौर प्रदेश के नगर निगमों को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे। प्रदेश की सरकार महापौरों के साथ है।

DSC 0331
स्वच्छता में नंबर वन बनाना ही मुख्य ध्येय- शशांक
कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि कटनी नगर निगम भारत सरकार की मंशानुसार स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए अग्रसर है। प्रयासों के कारण ही वह देश के नगर निगम में 4 वीं पायदान पर पहुंचा। देश में नंबर दो स्थान पाने वाले भोपाल नगर निगम के महापौर आलोक संजर यहा पधारे हैं जो अपने अनुभव और प्रयासों को साझा कर मार्गदर्शन करेंगे। महापौर श्री श्रीवास्तव ने स्वच्छता सहित नगर निगम कटनी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखते हुए कहा कि कटनी में विकास कार्यों को के लिए नगर निगम सभी पार्षद शहर के नागरिग एल्डरमैन तथा मीडिया के सहयोग से निरंतर अग्रसर है। आने वाले दिनों में कटनी नगर निगम देश के शीर्षस्थ नगर निगम में गिना जाएगा।
भोपाल में हमने चुनौतियों को स्वीकार किया
महापौर और देश में स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर आने वाले भोपाल के महापौर आलोक संजर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भोपाल नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आना एक चुनौती था जिसे हमने स्वीकार किया निरंतर प्रयासों के चलते ही भोपाल को यह मुकाम हासिल हुआ। भोपाल जैसे बड़े नगर निगम में जब स्वच्छता की पहल कारगर हो सकती है तो फिर अन्य नगर निगमों में क्यों नहीं जरूरत केवल दृढ़ इच्छाशक्ति की।

DSC 0345
गरिमामयी कार्यक्रम पहुंचे प्रदेश भर के महापौर
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कटनी पहुंचे प्रदेश की 17 नगर निगमों के महापौर में प्रातः करीब 10 महापौर पहुंचे थे। जिनका स्वागत महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित पार्षद नगर निगम आयुक्त संजय जैन तथा एल्डरमैल और एमआईसी मेंबर्स ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का आगज दीप प्रत्वलन तथा राष्ट्रगीत से हुआ। राष्ट्रगीत नगर निगम की महिला पार्षदों ने प्रस्तुत किया।
इन नगर निगमों के महापौर पहुंचे कांफ्रेंस में
प्रदेश के 17 नगर निगमों में से समाचार लिखे जाने तक करीब 10 महापौर महापौर कान्फं्रेस में पहुंच चुके थे। इन सभी ने अपने अपने नगर निगमों में स्वच्छता तथा पूर्ण एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कान्फ्रेंस में भोपाल महापौर आलोक संजर, ग्वालियर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, देवास महापौर सुभाष शर्मा, खंडवा महापौर, सुभाष कोठारी, मुरैना महापौर अशोक अर्गल, सागर महापौर अभय दर्रे, रीवा महापौर ममता गुप्ता, उज्जैन महापौर मीना जोनवाल, छिंदवाड़ा महापौर कान्ता सदारंग, बुरहानपुर महापौर अनिल भोसले उपस्थित थे। जबलपुर इंदौर सहित अन्य स्थानों के महापौर कांफ्रेंस के द्वितीय चरण में शामिल होंगे।
इन्होंने किय स्वागत
महापौर कान्फ्रेंस में आयुक्त संजय जैन, उपायुक्त असफाक परवेज कुरैशी, एमआईसी सदस्य मनीष पाठक, डब्बू रजक, सर्जना कंदेल, एल्डरमैन शिल्पी सोनी, सत्य नारायण तिवारी, पार्षद गौरीशंकर पटैल, एकता अग्रवाल, अभिषेक ताम्रकार, सुभद्रा सोनी, दिनेश मिश्रा, अनिल खरे, गुलाब बेन, शैलेष जायसवाल, जागेश्वर पाठक, कमलेश चौधरी, अनिरूद्ध सोनी, केशराम विश्वकर्मा, सीमा जैन सोगानी, सुनील फग्गू सोनी, प्रीति संजीव सूरी, ज्योति विनय दीक्षित, कमलेश चौधरी, उपयंत्री आदेश जैन सुरेन्द्र मिश्रा, अश्वनी पांडे, संजय मिश्रा ने आगंतुको का स्वागत किया। कान्फ्रेंस में कलेक्टर विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम चंद्र तिवारी, चमन लान आनंद पूर्व मंत्री अलका जैन, पूर्व विधायक राजू पोद्दार, पूर्व महापौर रूक्मणी बर्मन, भाजयुमो अध्यक्ष अखिलेश पांडे, केडीए उपाध्यक्ष सत्यव्रत त्रिपाठी आशीष गुप्ता, अनिल सिंह भट्टू, मयंक गुप्ता, पार्षद रिचा गेलानी, कैलाश जैन सोगानी, महेश शुक्ला, रमेश शुक्ला, मिठ्ठू लाल जैन, सहित नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एल्डरमैन तथा भाजपा के नेतागण जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet