jabalpurमध्यप्रदेश

प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निगमायुक्त अनूप कुमार तिलवारा और ग्वारीघाट पहुंचे

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। नवरात्रि पर्व के उपरांत दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने और कराने की व्यवस्था दुर्गा समितियों के सदस्यों से तालमेल बिठा कर प्रशासन ने शुरू कर दी है।जिसमें नगर निगम द्वारा ग्वारीघाट भटौली, तिलवाराघाट के अलावा अन्य क्षेत्रों में अस्थायी कुंड तैयार करवाया गया, जहाँ व्यवस्थित तरीके से विसर्जन का कार्य कराया जा रहा है।आज अभी रात्रि के समय निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने ग्वारीघाट के भटौली कुंड पहुंचे और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावधानी के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कराएं।इसके बाद वे तिलवाराघाट भी पहुंचे।

निगमायुक्त अनूप कुमार ने इस मौके पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था के अतिरिक्त सावधानी और सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जब तक विसर्जन का सिलसिला समाप्त नहीं हो जाता तब तक मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहकर कार्य कराएं एवं हर तरफ निगरानी रखें। इस अवसर पर संभागीय अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, श्रीमती अंकिता जैन, प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव ,प्रभारी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सुश्री अगस्ते  प्रीतेश मसोडकर आदि उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम