प्यार में पागल प्रेमी ने उठाया खौफ़नाक कदम, प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

नेशनल डेस्क। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. लेकिन लड़की के घरवालों को दोनों का प्यार गवारा नहीं था. लिहाजा लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी के लिए मना कर दिया था. ये बात लड़के को नामंजूर थी.

दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. लेकिन लड़की के घरवालों को दोनों का प्यार गवारा नहीं था. लिहाजा लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी के लिए मना कर दिया था. ये बात लड़के को नामंजूर थी.
बताया ये भी जा रहा है कि हत्या से पहले लड़के ने नशीला पदार्थ लिया हुआ था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आरोपी मुकेश यूपी के बदायूं का रहने वाला है.
चंडीमंदिर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लड़की की हत्या की सूचना मिली थी. उन्होंने मौके पर पहुंच कर हत्या में प्रयोग हुआ चाकू बरामद कर लड़के को हिरासत में ले लिया और उसे सेक्टर 6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मृतक लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है.







