पोस्ट आफिस की यह योजना देगी आपको 5 साल में 14 लाख
नई दिल्ली Post Office Saving Scheme । कोरोना महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते इन दिनों निवेशक भी सुरक्षित निवेश में रूचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि बीते दिनों सोने में निवेश को भरोसमंद माना गया था। इसके अलावा यदि आप किसी सरकारी बचत योजना में निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की एक योजना पर भरोसा जता सकते हैं। पोस्ट ऑफिस इस बचत योजना में निवेश करके आप सिर्फ पांच साल में 14 लाख रुपए की बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस ने दरअसल ये स्कीम ऐसे बुजुर्गों के लिए निकाली है, जो रिटायर हो चुके हैं। पोस्ट ऑफिस में चलने वाली सीनियर सिटीजन सेविंग्स योजना निवेश के हिसाब से सुरक्षित भी है और रिटर्न भी अच्छा दे रही है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम आयु 60 साल होनी चाहिए। इसके अलावा जिन्होंने VRS (Voluntary Retirement Scheme) लिया है, वे भी इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
अगर आप रिटायर हो चुके हैं और अपनी जीवनभर की बचत का एक मुश्त निवेश करना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छी निवेश स्कीम हैं। इस योजना के तहत यदि आप 10 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो सालाना 7.4 फीसदी की ब्याज दर से 5 साल बाद कुल रकम 1428964 मिलेगी। वहीं इस योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए में भी खाता खोला जा सकता है। वहीं 15 लाख रुपए से ज्यादा कान निवेश नहीं कर सकते हैं। इस योजना के तहत पांच साल अधिकतम निवेश किया जा सकता है, लेकिन निवेशक यदि चाहे तो यह समय सीमा बढ़ा भी सकता है।








