कांग्रेस ने इन पोस्टरों के जरिए ट्रामा सेंटर, भावांतर भुगतान, स्मार्ट सिटी, 200 बिस्तर अस्पताल और सूखा राहत राशि के बारे मुख्यमंत्री से जबाव मांगा है। पहली बार लगे इस तरह के पोस्टर जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं और सवाल जिले की जनता से जुड़े होने की वजह से लोगों में भी इन सवालों के जबाव जानने की उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कन्हईराम लोधी का कहना है कि भावांतर योजना का पैसा पाने किसान भटक रहे हैं, वहीं, जिले को सूखाग्रस्त तो घोषित कर दिया, लेकिन किसानों को राहत राशि अब तक नहीं मिली है। इससे लोग परेशान हैं।
वहीं, कांग्रेस ने ये सवाल सीएम शिवराज से पूछे हैं लेकिन इनका जवाब भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई ने दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इससे वह ऐसे पोस्टर लगाकर आरोप लगा रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले खुद के गिरेबां भी झांके कि शासन में रहते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में क्या किया।
कांग्रेस के सवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष का जवाब
सवाल : एक साल बाद भी ट्रामा सेंटर में मरीजों को सुविधा क्यों नहीं?
जवाब– ट्रामा सेंटर का पूरे स्टाफ का तीन बार अपन बात कर आए हैं और स्वास्थ्य मंत्री बहुत ही जल्दी का कहा था। कुछ मशीनों के तो ऑर्डर भी हो चुके हैं, कुछ दिनों में आने वाली हैं। स्टाफ की व्यवस्था का रह गया है, वह भी हो जाएगी।
सवाल– अशोकनगर को 200 बिस्तर अस्तपाल की घोषणा का क्या हुआ?
जवाब– 100 बिस्तर अस्पताल को 200 करने की घोषणा की है। हम चाहते हैं कि जगह कम होने से जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल बनाया जाए और सीएमएचओ कार्यालय के पास 200 बिस्तर की जिला अस्पताल बने। इसके लिए शहर के सभी लोगों को बुलाकर बैठक करना चाहते हैं, यदि वह यहीं कहेंगे तो यहीं पर 200 बिस्तर अस्पताल का काम शुरू हो जाएगा, पैसा स्वीकृत है।
सवाल– जिला सूखाग्रस्त घोषित करने के बाद भी किसानों को राहत राशि क्यों नहीं मिली?
जवाब– सूखा का भी पैसा आ गया है, इसी सप्ताह में पूरा पैसा डाल दिया जाएगा।
सवाल– भावांतर भुगतान के लिए किसानों को भटकना क्यों पड़ रहा है?
जवाब– भावांतर भुगतान का पूरा पैसा आ ही रहा है, छुटपुट कहीं का किसी का रुका हो, नहीं तो ऐसा कोई भुगतान नहीं रुका।
सवाल– अशोकनगर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा पर अमल क्यों नहीं?
जवाब– स्मार्ट सिटी की तो कोई घोषणा है नहीं, अशोकनगर तो था नहीं उसमें। केवल विधायक ने कहा था तो उन्होंने कहा ठीक है अपन उसका भी देखेंगे।
जयकुमार सिंघई ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘इन लोगों के पास बात करने का ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिससे आरोप लगा सकें। अपने गिरेबान में झांककर नहीं देख रहे कि जब वह शासन में थे तो उन्होंने क्या किया। तुलनात्मक आंकड़ों में देखें तो कांग्रेस ने 10 प्रतिशत भी काम नहीं किए सरकार में रहते हुए।
-
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार -
गणेश उत्सव की धूम: विसर्जन से पहले पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,गणेश चौक के पारंपरिक मेले में शनिवार रात हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर के पंडालों में देर रात तक दर्शन का सिलसिला -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा -
अवैध नल कनेक्शनों पर सख्ती, सर्वे कर वैधीकरण एवं विच्छेदन की कार्रवाई के निगमायुक्त ने दिए निर्देश -
गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
