कटनी। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में शतक लगाने का भारतीय रिकार्ड अपने नाम करने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कटनी से गहरा नाता है। पृथ्वी की इस सफलता में उसकी मेहनत, लगन और कोच की मजबूत तैयारी के बाद यदि किसी का नाम आता है तो शिक्षा और क्रिकेट कोचिंग संस्थानों में तैयारी में आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले विजराघवगढ़ विधायक और मध्यप्रदेश सरकार मे मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक का।

आज वो जिस मुकाम पर है, उसका काफी कुछ श्रेय राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक को भी जाता है, जिन्होंने पृथ्वी शॉ को क्रिकेट की कोचिंग लेने के लिए लगातार आर्थिक एवं अन्य तरह की मदद की। करीब तीन साल पहले मार्च 2015 में सायना क्रिकेट एकेडमी द्वारा फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में आयोजित सायना इनिवेटिशनल कप में पृथ्वी शॉ मुम्बई की टीम से खेलने आए थे।

पूरे टूर्नामेंट से लेकर फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम को विजेता बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। फाइनल मैच के बाद मुम्बई टीम के कोच ने बताया था कि पृथ्वी की शिक्षा और कोचिंग संस्थान का खर्च ज्यादा है, उसे फीस जमा करने में दिक्कत आती रहती हैं, तब राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने पृथ्वी की पढ़ाई और क्रिकेट की कोचिंग के लिये हर साल 1 लाख रुपए देने की घोषणा की थी और आज उस सहायता और अपनी मेहनत की बदौलत पृथ्वी भारतीय टीम से खेल रहा है। पृथ्वी ने भी समय समय पर सायना क्रिकेट अकादमी के द्वारा मिले उन्हे इस सहयोग का जिक्र किया। कल ही राष्ट्रीय मीडिया में तीन साल पहले कटनी खेलने आये पृथ्वी शा के वीडियो तथा फोटो वायरल हुईं।
सायना क्रिकेट एकेडमी हर्षित-संदीप बाजपेई पप्पू
सायना क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष संदीप बाजपेई पप्पू ने कहा कि हम सभी आज गौरवान्वित हैं। पृथ्वी शा ने कटनी में अपने खेल का प्रदर्शन किया और सायना क्रिकेट एकेडमी को उनके इस खेल में विविध आवश्यकताओं को पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरी सायना क्रिकेड एकेडमी की तरफ से श्री बाजपेई ने पृथ्वी शा को शुभकामनाएं दीं हैं।















Leave a Reply