Site icon Yashbharat.com

पूर्व PM मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

images 8 1

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री को 2004 से 2014 तक देश का नेतृत्व करने के लिए शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास 2017 के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार दिया जाएगा।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में इस आशय की जानकारी दी गई है। पुरस्कार के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव सुमन दुबे ने कहा कि मनमोहन सिंह को देश का नेतृत्व करने और 2004 से 2014 के बीच उनकी उपलब्धियों के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

ज्यूरी ने डॉ मनमोहन सिंह का चयन देश का नेतृत्व करने, सुधारों और अर्थव्यवस्था में योगदान देने, विश्व स्तर पर भारत की साख को बढ़ाने और चीन और पाकिस्तान सहित पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों को सुधारने के लिए किया। ज्यूरी ने आस्था, जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना आम लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए मनमोहन सिंह के प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

मनमोहन सिंह दो कार्यकाल पूरा करने वाले भारत के केवल तीसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व किया। अमेरिका के साथ भारत का ऐतिहासिक परमाणु करार और कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन समझौता उन्हीं के कार्यकाल की उपलब्धि है।

Exit mobile version