Site icon Yashbharat.com

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

06 08 2019 sushma swaraj help 19466932 m

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। पांच डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में नितिन गडकरी भी एम्स पहुंचेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सुषमा स्वराज की हालत नाजुक बनी हुई थी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

सुषमा स्वराज दिसंबर 2016 से ही बिमार चल रही है। उन्हें लंबे समय से डाइबिटिज है। बाद में उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके बाद सुषमा स्वराज की किडनी की ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई।

सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अभी AIIMS पहुंचे हैं।

बता दें कि सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से ही मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई थीं। उन्‍होंने विदेश मंत्री के तौर पर बड़ी भूमिकाएं निभाईं। विदेश में फंसे भारतीय लोगों के परिजनों ने कई बार उनको ट्वीट कर मदद मांगी और हर बार लोगों की मदद के लिए वह आगे आईं। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इमरजेंसी के दौरान अपने राजनीति करियर की शुरुआत करने वाली सुषमा स्‍वराज ने वर्ष 1977 में हरियाणा से विधायक निर्वाचित हुई थीं।

Exit mobile version