पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत कोरोना पॉजिटिव
Madhya Pradesh Live News Updates : कमल नाथ सरकार में वित्तमंत्री रहे और जबलपुर से कांग्रेस विधायक तरुण भनोत कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। शनिवार को ही वे कलेक्टर ऑफिस में एक बैठक में शामिल हुए थे। विधायक भनोत ने अपने संपर्क में लाए लोगों ने कोरोना जांच कराने के साथ खुद को क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा है।

