katniLatest

पूर्व मंत्री, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, लोगों से की ये अपील

कटनी। देश मे बीते 3 दिनों में कोरोना संक्रमण घट रहा है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना के नए मामलों में कमी है। कोरोना पर इस विजयी कदम के लिए आम जनता की भागीदारी उनका जागरूक होना ही मुख्य कारण है। वेक्सिनेशन भी कोरोना से जंग में प्रमुख अस्त्र है। प्रत्येक पात्र लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

यह बात आज जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कही।

wp 1621261774958

श्री पाठक ने समस्त जिले वासियों से अपील की कि, बिना किसी भृम या संकोच अथवा डर के कोविड की वैक्सीन जरूर लगवाएं यह पूरी तरह से सुरक्षित है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा सकती है।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने वेक्सिनेशन के लिए कई केंद्र बनाए हैं। डिजिटल माध्यम से इसके स्लाट बुक किये जा सकते हैं। हम सभी जब तक

वेक्सिनेशन के 100 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त नहीं करेंगे कोरोना का अंत मुश्किल होगा।

संजय सत्येंद्र पाठक ने जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण तथा आक्सीजन प्लांट को भी देखा तथा आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, टीआई विजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम