Entertainmentमनोरंजन

पूरी हुई ‘धड़क’ की शूटिंग, ईशान के साथ तस्वीर शेयर कर जाह्नवी कपूर ने दिया प्यार भरा कैप्शन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जाह्नवी ने सोशल साइट पर ईशान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘घर’।

12 02 255888878u ll

तस्वीर में जाह्नवी और ईशान फिल्म ‘धड़क’ के डायरैक्टर शशांक खेतान को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग ती शुरुआत से ही सेट से जाह्नवी और ईशान की वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं।

12 03 358356878fh ll

बता दें कि फिल्म की बात करें तो श्रीदेवी के गुजरने के बाद एक बार फिर से जाह्नवी ने 8 मार्च को फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

12 04 013572878fgf ll

लगभग मां के निधन के 13 दिन बाद जाह्नवी एक बार फिर से फिल्म के सेट पर नजर आईं। दोबारा से शूटिंग शुरू करने के लिए जाह्नवी जब फिल्म के सेट पर पहुंची तो उस समय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं थीं।

Leave a Reply

Back to top button