Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpur

पुल से गिरा हाईवाःचालक की मौतःझाड़ियों में फसी मिली लाश

जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात जिले के समीपी चरगवंा थाना के अंतर्गत पठा नाला के उपर एक हाईवा अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना रात को ही पुलिस को किसी ने दी जो मौके पर पहुंंची किन्तु अंधेरा अधिक होने के कारण चालक की लाश आज सुबह झाड़ियों में फसी मिली पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुये प्रांरभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम को रवाना करते हुये घटना की पड़ताल शु़रू कर दी गई है। इस संबंध मेंं चरगवां थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि समीपी ग्राम गंगई निवासी54 वर्षीय रम्मू उर्फ रामगोपाल पिता दौलत राम बीती रात करीब 9 बजे वाहने लेकर जबलपुर की ओर आ रहा था वह जैंसे ही घुघरी के पठा नाले के पास पहुंचा ही था कि हाईवा अचानक लहराते हुये 40 फिट नीचे गिर गया जिससे उसके चालक की मौत हो गई।
दुर्घटना स्थल पर लगी भीड़
रात में हुई इस घटना की खबर जैंसे ही मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियो को लगी तो कुछ ही देर मे दुर्घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। सुबह पुलिस के चले तलाशी अभियान में चालक की लाश घटना स्थल से कुछ देर वहां की झाड़ियों में फसी हुई मिली। पुलिस उक्त घटना के बाद अब इसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के समय हाईवा में चालक के अलावा और कोई भी सवार था या नहीं । पुलिस के मुताबिक मृतक मूलतः नरसिंहपुर का रहने वाला है वह काफी समय पूर्व गंगई मे रह कर एक हाईवा चलाने का काम करता था पुलिस द्वारा उसके परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply