Tuesday, April 7, 2026
Latest:
jabalpur

पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था , कलेक्टर व एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

जबलपुर। जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. यहां तक कि कलेक्टर छबि भारद्वाज व एसपी अमित सिंह खुद ही मोर्चा संभाले हुए है दोनों अधिकारी बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के लिए निकल रहे हैं। फ्लेग मार्च करते हुए अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में भी पहुंच रहे हैं। . चुनाव प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, समूह बनाकर खड़े होने व घूमने वालों पर भी पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि 28 नवंबर को 2128 बूथों पर मतदान किया जाएगा। निष्पक्ष एंव शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु 421 क्रिटिकल एवं 26 वल्नरेवल मतदान भवन पर एक-एक हाफ सैक्शन का सैन्ट्रल पैरामिलेट्ी फोर्स लगाया गया है। शहर एंव देहात में अतिरक्त 195 पैट्रोंलिग मोबाईल, 36 क्यूआरटी मोबाईल, एवं 160 जोनल अधिकारियों की मोबाईल तैनात रहेंगी, इन मोबाईलो के अतिरिक्त 36 थाना प्रभारियों की मोबाईल, भी तैनात रहेंगी जिनका सम्भागवार पर्यवेक्षण जबलपुर जिले में पदस्थ 21 राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा लगातार किया जाएगा।
हर 5 से 10 मिनट में पहुचेंगी मोबाइलें
थाना पैटेलिंग मोबाईलें, क्यूआरटी मोबाईलें, सैक्टर मजिस्ट्ेट, एवं राजपत्रित अधिकारी, की मोबाईलें हर 5 से 10 मिनट में मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर मतदान केन्द्रो की स्थिति पर निगाह रखेंगी। शहर एवं देहात में 15 नाकेबंदी प्वाईट लगाये गये है जहॉ लगातार शहर मे प्रवेश करने वाले वाहनो चैकिंग की जा रही है। जिले में पदस्थ लगभग 3000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के अलावा 17 पैरामिलेट्री फोर्स की कम्पनियॉ एंव 1 एसटीएफ की कम्पनी इस प्रकार 18 कम्पनियॉ एवं 600 वि.स.बल के रिकरूट जो आई.टी.बी.पी. में ट्रेनिंग कर रहे है एवं 100 महिला आरक्षक जो रीवा मे ट्रेनिंग कर रही हैं, इस प्रकार 700 रिकरूट के साथ साथ 2200 विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उपरोक्त बल को बूथों के अलावा पैट्रोलिंग/क्यूआरटी मोबाईल एवं नाकेबंदी प्वाईटों पर लगाया गया है।

शांति पूर्वक मतदान के लिए फ्लैग मार्च
कलेक्टर श्रीमति छवि भारद्वाज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा ऐरिया डॉमीनेशन एवं यह सुनिश्चित कराने कि मतदान शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से हो, और मतदाताओं को इस बात की पूरी स्वतंत्रता हो कि वे बिना किसी डर/भय/परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इस हेतु आज दिनॉक 26-11-18 को शाम 5 बजे से प्रशासनिक एवं पुलिस के राजपत्रित अधिकारी तथा सैन्ट्रल पैरामिलेट्री फोर्स द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply