पुलिस की रेड से गुस्साए तत्वों ने मचाया क्षेत्र में कोहराम

देह व्यापार और आसामाजिक तत्वों का अड्डा बने शताब्दीपुरम जेडीए क्वार्टर
जबलपुर। गुरूवार को शताब्दीपुरम में जेडीए के ईएसडब्ल्यू क्वार्टर में पुलिस की रेड में देहव्यापार करने वाली तीन युवतियां और तीन युवक पकड़े गए थे । पुलिस की इस कार्रवाई में गुस्साए, देह व्यापार को संरक्षण देने वालों ने क्षेत्र में रात साढ़े बारह बजे जमकर उत्पाद मचाया। पांच छह युवको ने घरों के बाहर खड़े वाहनों पर जमकर तोडफ़ोड़ की और क्षेत्रीय लोगों को जान से मारने की धमकियां देते हुए रफूचक्कर हो गए। युवकों द्वारा उत्पाद मचाने और जान से मारने की धमकी के कारण यहां रह रहे परिवार दहशत में है। इस संबंध में पीडि़त रामचरण चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां स्थित आवास देह व्यापार की मंडी बन गए है। डी ब्लॉक और जीब्लॉक मे कुछ क्वार्टर खाली है जिनका उपयोग असामाजिक गतिविधियों में हो रहा है। कल दोपहर भी देह व्यापार जारी था क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी पुलिस कार्रवाई से गुस्साए युवकों ने रात साढ़े बारह बजे के करीब उनक ी मारूति ८०० गाड़ी एमपी२०,३१६३ बीती रात घर के पास खड़ी थी रात करीब साढ़े बारह बजे करीब आधा दर्जन युवक लाठी और पत्थर लेकर पहुंचे और कार में जमकर तोडफ़ोड़ की इसके अलावा उन्ही की एक और छोटा हाथी गाड़ी में भी तोडफ़ोड की गई है।
इसके अलावा इसी क्षेत्र में रहने वाले मनोज रैकवार तीन ऑटो गाड़ी में भी तत्वों ने तोडफ़ोड़ की तत्वों ने करीब आधा घंटे तक जमकर उत्पाद मचाया घटना की रिपोर्ट रात करीब दो बजे यादव कॉलोनी पुलिस चौकी को दी गई क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शताब्दीपुरम में असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलंद है। यहां आए दिन शराबखोरी और देहव्यापार की खबरें प्रकाश में आती है। इनका कहना है कि शताब्दीपुरम के इन क्वार्टरों में अवैध कामों को अंजाम दिया जाता है, जिसका विरोध करना इन्हें भारी पड़ा है।








