पुलिस उपनिरीक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

yashbharat breaking

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पुलिस उपनिरीक्षक ने रविवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनूप कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने सुबह अंबा थाना परिसर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह यहीं तैनात थे।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा अतिवादी कदम उठाने के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंह के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहतास जिले के रहने वाले सिंह को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 3rd T20: अभिषेक-वैभव का तूफान-5 ओवर में 100 रन ठोक भारत ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', ध्वस्त हुए बरसों पुराने कीर्तिमान