Site icon Yashbharat.com

पुलवामा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

05 10 2020 terrorists attack

Pulwama दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में आतंकवादियों ने तंगन बाइपास मार्ग पर पुलिस और सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ की 110 बटालियन के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शहीद सीआरपीएफ जवानों की पहचान चालक धीरेंद्र और कॉन्स्टेबल शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 25 मिनट तक फायरिंग हुई और उसके बाद आतंकी भाग निकले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आतंकी ज्यादा दूर नहीं गए हैं। वे आसपास ही किसी जगह छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। हमले में दो से तीन आतंकियों के शामिल होने की बात कहीं जा रही है। घायल जवानों को 92 बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने यह हमला पंपोर में तंगन बाइपास पर स्थित कंडीजाल पुल के पास पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर किया।

Exit mobile version