पी मुरलीधर राव मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रभारी, विजयवर्गीय बंगाल, पवैया तथा धुर्वे महाराष्ट्र के सह प्रभारी

jp nadda

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी। इसके अनुसार संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरलीधर राव को और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है।

वहीं मध्यप्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल तथा मध्यप्रदेश से जयभान सिंह पवैया तथा ओमप्रकाश धुर्वे को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया गया है। यहां के प्रभारी सीटी राव होंगे।

हाल ही में विधानसभा चुनावों के दौर से गुजरे बिहार में पार्टी ने भूपेंद्र यादव को प्रभारी और हरीश द्विवेगी व अनुपम हाजरा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली का प्रभारी बैजयंत पांडा और सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर को बनाया गया है। 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सह प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

यहां देखिए पूरी सूची

bjp state in charges list 1 5faeb41aadc52

bjp state in charges list 2 5faeb481d7b7b

Leave a Reply