Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatest

पीरबाबा दरगाह में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, कमेटी ने पुलिस का किया सम्मान

कटनी। कटनी के पीरबाबा बड़ी दरगाह में चोरी की वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया है। इस वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है अन्य की तलाश जारी है।

दरगाह में पुलिस को चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन तथा अति पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में सीसीटीव्ही की टीम, साइबर शाखा की टीम , काईम ब्रांच टीम चौकी प्रभारी झिंझरी की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन एवं पतासाजी की गई ।

wp 1627740477671

पीरबाबा कमेटी ने पुलिस का आरोपियों को पकड़ने पर आभार जताया तथा सम्मानित किया।

 

विवेचना के दौरान चोरी हुआ मशरूका में दानपेटी , उसमें रखे रूपये एवं चांदी का छतरी पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई है। उक्त कार्य में सराहनीय भूमिका निम्न स्टाफ की रही । निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर श्री विजय विश्वकर्मा , प्रभारी कन्ट्रोलरूम निरीक्षक ( रे ) हरिलाल चौधरी, चौकी प्रभारी झिंझरी उ.नि रश्मि सोनकर , सउनि . ( रे ) चंदन अठिया सीसीटीव्ही , सउनि रजनीश भदौरिया , सउनि विजय कुमार , प्र.आर मनीष अतरौलिया , बृजभूषण तिवारी , राजेश सिंह परिहार , मनोज कुडापे , प्र.आर चालक राजेश शुक्ला , आरक्षक विकाश गर्ग , रविन्द्र दुबे , जज कुमार , सुरेश , ओमशिव तिवारी ( चालक ) , रामेश्वर सिंह , शिवकुमार पटेल , आकाश.साईबर शाखा सतेन्द्र , चंदन , प्रशांत , शुभम , पुष्पेन्द्र यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम