jabalpur

पीएम मोदी का दौरा 16 से, 25 को आएंगे जबलपुर

जबलपुर .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 नवम्बर से अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे, इसी क्रम में 25 नवम्बर को वे जबलपुर आएंगे, जहां पर आमसभा को संबोधित करेंगे.
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 16 नवंबर को मध्यप्रदेश से चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उस तरह से व्यापक पैमाने पर चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, जिस तरह से उन्होंने गुजरात में किया था. गुजरात में पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने 30 रैलियों को संबोधित किया था. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हो रहे विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है.
ग्वालियर, शहडेल से पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत
आगामी 16 नवम्बर को मोदी इस दिन शहडोल और ग्वालियर में एक साथ दो सभाएं लेंगे. पांच दिन में मोदी 10 सभाएं करेंगे. प्रचार थमने के ठीक पहले तक प्रधानमंत्री 150 से 200 विधानसभाओं तक पहुंचना चाहते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 14 नवंबर के बाद तेजी से मध्यप्रदेश में सक्रिय होंगे. वे सात दिन में 28 लोकसभा तक जाएंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply