katni

पानी, बिजली की समस्या को लेकर अभाविप व छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्रसंघ ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।d4a0e5d0 bf93 4dc1 a7eb b606a30be546

सौंपे ज्ञापन में अभाविप ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है जिबकी उन्ही की धनराशि से पूरा महाविद्यालय चल रहा है।

महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं का दौर चल रहा है किंतु अभी तक छात्राओ को कूलर की सुविधा नही मिल पा रही है। वाटर कूलर ( पीने का शुद्ध पानी ) नही मिल पा रहा है,अतःवाटर कूलर सुधरवाया जाए।

एवं नवीन वाटर कूलर की सुविधा दी जाए। महाविद्यालय में धूप से बचने के लिए ग्रीन परदे लगवाएं जाए जिससे छाया बनी रहे। महाविद्यालय के प्रसाधन में स्वच्छता रखी जाए एवं दिन में तीन बार सफाई कराई जाए।

इस दौरान परिषद के नगर मंत्री अनुनय शुक्ला,नगर उपाध्यक्ष अजय माली,छात्रसंघ अध्यक्ष सुषमा रघुवंशी,उपाध्यक्ष सोनल वाधवा,सचिव शिवांकु द्विवेदी,कृष्णा तिवारी,सौरभ शुक्ला,ऋषभ मिश्रा,अतीत तिवारी,अखिल मिश्रा,आदेश सोनी,राघवेंद्र खरे,कल्पना बर्मन,कीर्ति परौहा,शाहीन खान,काजल राव,मानसी असाटी,नेहा,ज्योति डोडानी,प्रियंका यादव,अंकिता,पूजा विश्वकर्मा,प्रीति चक्रवर्ती,दीक्षा दुबे,सपना बर्मन,मानसी ताम्रकार,लक्ष्मी पटेल,श्रष्टि,कृष्णा मिश्रा,आर्यन उरमलिया,भानु दुबे,आदर्श पांड़े,शशांक सिंह,आकाश विश्वकर्मा,शुभान अली,शिवम मिश्रा,सूरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button