पाटन के पास छत्तरपुर में पकड़ी गई शराब को बताया जबलपुर की
जबलपुर। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विभिन्न दल कोई भी दांव पेंच नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए वे वीडियो का सहारा ले रहे हैं। निजी चैनलों में जिस तरह से वायरल सच को काट छांट कर बताया जाता है उसी तरह छत्तरपुर, पाटन में भी शराब पकड़े जाने का मामला वीडियो के माध्यम से सामने आया है। अब अफवाहों का बाजार सरगर्म है। लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। बात में कितनी सच्चाई है यह वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। फिर भी कोई किसी को मोहरा बनाने से नहीं चूक रहा है। ऐन केन प्रकारेण दलों को इसमें घसीटा जा रहा है।

